पिछले चुनाव में किंगमेकर रही JJP इस बार हरियाणा चुनाव में नहीं जीत पाई एक भी सीट
हरियाणा के पिछले विधानसभा चुनाव में किंगमेकर रही दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी इस चुनाव में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई। 2019 के विधानसभा चुनाव में जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था और बीजेपी ने जेजेपी के सहयोग से सरकार बनाई थी।