पिछले साल विपक्ष ने की थी धनखड़ को उप-राष्ट्रपति पद से हटाने की कोशिश, लगाया था गंभीर आरोप

देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले वर्ष विपक्षी गठबंधन 'INDIA' ने धनखड़ पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात करने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी दिया था। हालांकि, विपक्ष का धनखड़ के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया था।