पंजाबी ऐक्ट्रेस हिमांशी खुराना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी
बिग बॉस-13 से चर्चा में आईं पंजाबी ऐक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सदस्य हैरी बॉक्सर से जान से मारने की धमकी मिली है। बकौल रिपोर्ट्स, ऐक्ट्रेस से ₹10 करोड़ की फिरौती भी मांगी गई है। थ्रेट कॉल आने के बाद हिमांशी ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।