पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा शनिवार को हिमाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बद्दी से शिमला जाते समय उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उन्हें सिर में चोट लगी और कार्डियक अरेस्ट भी आया। उन्हें मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल डॉक्टर, राजवीर की हालत गंभीर है।