पंजाब के AAP विधायक हरमित सिंह रेप व धोखाधड़ी के आरोपों के बीच ऑस्ट्रेलिया हुए फरार

पंजाब के सनौर सीट से 'आप' विधायक हरमित सिंह पठानमाजरा रेप, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों के बीच ऑस्ट्रेलिया फरार हो गए हैं। उन्होंने एक वीडियो इंटरव्यू में सभी आरोपों से इनकार किया है और इसे 'राजनीतिक साजिश' बताया है। पठानमाजरा ने कहा कि वह तब तक घर नहीं लौटेंगे जब तक उन्हें जमानत नहीं मिल जाती।