दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जिन 12 सीटों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'आप' प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था उन सभी सीटों पर 'आप' को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।