inshorts

पंजाब के अस्पताल में बिजली जाने से बीच में ही रुकी सर्जरी, AAP ने घटना पर दी सफाई

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के सरकारी अस्पताल में बिजली जाने के बाद मरीज़ की सर्जरी बीच में ही रुक जाने का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो पर सफाई देते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने दावा किया है कि बिजली आपूर्ति ठीक से हो रही थी और जूनियर डॉक्टर ने घबराकर वीडियो रिकॉर्ड किया।