पंजाब की तरन तारन विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू की जीत पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा, "पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व पसंद है।" उन्होंने आगे लिखा, "ये जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है।"