कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन में फेरबदल करते हुए 81 AICC सचिवों की नियुक्ति और ज़िम्मेदारियों में बदलाव किया है। पंजाब में हिना कावरे, रविंद्र दलवी, सूरज सिंह ठाकुर और डॉ राज कुमार मौर्य को सचिव बनाया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। कुल 25 पदाधिकारियों को हटाया भी गया।