पंजाब चुनावों के लिए BJP और अकाली दल ने 6 साल बाद फिर से किया गठबंधन
बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 के लिए फिर गठबंधन किया है। यह गठबंधन करीब 6-साल बाद हुआ। सितंबर-2020 में कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA से नाता तोड़ा था जिससे उनका 24-वर्ष पुराना साथ खत्म हो गया था। 2022 में अलग-अलग चुनाव लड़ने पर उन्हें बड़ा चुनावी नुकसान हुआ।