पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने धार्मिक और सामाजिक डेरों से नज़दीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं। राज्य में 3,000 से ज़्यादा छोटे-बड़े डेरे हैं और करीब 25% मतदाता किसी न किसी डेरे से जुड़े हैं। इसी क्रम में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता डेरा प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं।