पंजाब पुलिस ने खाली कराया शंभू व खनौरी बॉर्डर, डल्लेवाल समेत सैकड़ों किसान हिरासत में
पंजाब और हरियाणा पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों को हटा दिया है और बुलडोज़र से टेंट तोड़ दिए। इसके अलावा किसान नेता सरवन सिह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत सैकड़ों किसानों को मोहाली में उस समय हिरासत में लिया गया जब वे केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठककर लौट रहे थे।