पंजाब में रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल के बीजेपी में शामिल होने के एक दिन बाद शनिवार को विजिलेंस ब्यूरो ने उनके आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। गिल शुक्रवार को ही शिरोमणि अकाली दल छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने पंजाब की 'आप' सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध में लिप्त होने का आरोप लगाया है।