पंजाब में सचिन पायलट का AAP पर निशाना, कहा- भगवंत मान ने बड़ा मौका गंवा दिया

कांग्रेस ने 12 नवंबर को पंजाब के चमकौर साहिब से 'जवानी संभाल साइकिल यात्रा' शुरू की। इसमें पंजाब प्रभारी सचिन पायलट और अध्यक्ष परगट सिंह शामिल हुए। पायलट ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे, गैंगस्टर संस्कृति और अपराध से बचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर सवालों से बचने और बड़ा मौका गंवाने का आरोप लगाया।