दिल्ली चुनाव में 'आप' की हार के बाद बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया है कि पंजाब में 'आप' सरकार कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा, "मैं भविष्यवाणी नहीं करता लेकिन केजरीवाल और 'आप' का भविष्य संकट में है।" गौरतलब है, मंगलवार को 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के 'आप' विधायकों के साथ बैठक बुलाई है।