आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। पंजाब से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल नहीं बल्कि उद्योगपति राजिंदर गुप्ता प्रत्याशी बनाए गए हैं। यह सीट आप नेता संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई थी जिन्होंने पंजाब विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था।