पंजाब सरकार 10 लाख नए परिवारों को राशन कार्ड जारी करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि 19.25 लाख आवेदनों की जांच के बाद लाभार्थियों का चयन हुआ है। इनमें मज़दूर, विधवाएं, कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार और ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 3.9 लाख असंगठित श्रमिक शामिल हैं। कार्डधारकों को 'मेरी रसोई' योजना के तहत मुफ्त खाद्य किट मिलेंगी।