पेटीएम और फोन पे को टक्कर देने के लिए जल्द लॉन्च हो सकता है 'ज़ोहो पे' ऐप: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़ोहो कंपनी जल्द ही पेटीएम, गूगल पे और फोन पे जैसे ऐप्स को टक्कर देने के लिए 'ज़ोहो पे' ऐप लॉन्च कर सकती है। इसके ज़रिए उपभोक्ता पैसे भेजने-प्राप्त करने, सुरक्षित भुगतान करने और बिना रुकावट के तेज़ लेनदेन की सुविधा पा सकेंगे। ज़ोहो पे को कंपनी के चैट प्लैटफॉर्म अरट्टई के ज़रिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।