क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, पेट के अंदर जमी चर्बी कम करने के लिए सक्रिय जीवनशैली ज़रूरी है। रोज़ कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें और कार्डियो के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग अपनाएं। संतुलित आहार, इंटरमिटेंट फास्टिंग और अच्छी नींद शरीर को फैट जलाने में मदद करती है। तनाव कम करना और शराब सीमित करना भी चर्बी बढ़ने से रोकता है।