बिहार के मंत्री अशोक चौधरी का असिस्टेंट प्रोफेसर पद से इस्तीफा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय सिंडिकेट ने शनिवार को मंज़ूर कर लिया। उनकी नियुक्ति को कार्यग्रहण तिथि से प्रभावहीन माना गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस इस्तीफे से उनकी एमएलसी सदस्यता और मंत्री पद पर मंडरा रहा संकट टला है या नहीं।