पंडित नेहरू ने 1951 में मुख्यमंत्रियों को संविधान में परिवर्तन को लेकर चिट्ठी लिखी थी: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा है, "1951 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी कि अगर संविधान हमारे रास्ते में आ जाए तो हर हाल में संविधान में परिवर्तन करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने उन्हें रोका था...लेकिन पंडित जी का अपना संविधान चलता था।"