पुणे के साइबर एक्सपर्ट को जालसाज़ों ने लगाया ₹73 लाख का चूना

पुणे (महाराष्ट्र) के एक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट से जालसाज़ों ने ₹73.69 लाख की ठगी की है। पीड़ित अगस्त में एक इंटरनैशनल नंबर से आए मेसेज पर क्लिक कर एक ग्रुप से जुड़ गया जिसमें लोग शेयर बाज़ार की कमाई का डेटा डाल रहे थे। ग्रुप एडमिन ने पीड़ित से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाकर अलग-अलग खातों में 55 बार पैसे ट्रांसफर करवाए।