पुणे में दो मादा तेंदुओं को लगी गर्भनिरोधक वैक्सीन, देश में पहली बार क्यों किया गया ऐसा?

महाराष्ट्र के पुणे ज़िले के जुन्नार में दो मादा तेंदुओं को 'इम्यूनोकॉन्ट्रासेप्शन' तकनीक से गर्भनिरोधक वैक्सीन लगाई गई है और देश में यह पहली बार किया गया है। यह पायलट प्रोजेक्ट बढ़ते मानव-तेंदुआ टकराव को कम करने के लिए शुरू किया गया है। टीकाकरण के बाद दोनों तेंदुओं को छोड़ा गया; ब्लड सैंपल मुंबई ICMR लैब में जांचे जाएंगे।

Load More