पिता आमिर की पूर्व पत्नियों के बारे में 'बिग बॉस' में कमेंट करने का अफसोस है: जुनैद

अभिनेता जुनैद खान ने बताया है कि 'बिग बॉस-18' में पिता आमिर खान की पूर्व पत्नियों रीना दत्ता व किरण राव के बारे में कमेंट करने का उन्हें अफसोस है। बकौल जुनैद, उन्हें ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था। दरअसल, सलमान खान के आमिर का मोबाइल लेने पर जुनैद ने कहा था, "दो-दो पूर्व पत्नियों की गालियां पढ़ पाओगे आप।"