inshorts

'आप दोनों से बिना शर्त प्यार करती हूं'; पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या ने शेयर की तस्वीर

ऐश्वर्या राय बच्चन ने 20 नवंबर को दिवंगत पिता कृष्णराज राय की बर्थ एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें वह बेटी आराध्या, मां वृंदा राय और पिता के साथ नज़र आ रही हैं। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, "आप दोनों से हमेशा, अनंत और बिना किसी शर्त के प्यार करती हूं। ये प्यार हमेशा और उससे भी आगे तक रहेगा।"