पिता ने पैदा होने पर मुझे अज़ान की जगह तबले की ताल सुनाई थी: पुराने वीडियो में हुसैन

दिवंगत उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने पिता द्वारा पहली बार गोद में लिए जाने का किस्सा बताया। उन्होंने बताया, "पिता ने कान में अज़ान पढ़ने के बजाय तबले की ताल सुनाई...मां गुस्सा हो गईं थी। पिता ने कहा, मैं ऐसे ही प्रार्थना करता हूं...मैं देवी सरस्वती और भगवान गणेश का उपासक हूं।"