पुतिन ने यूक्रेनी इलाके छोड़ने से किया इनकार

ट्रंप के दूत कुशनर और विटकॉफ ने क्रेमलिन में पुतिन से 4 घंटे बातचीत की, लेकिन पुतिन ने डोनेट्स्क, खेरसॉन, लुहांस्क और जापोरिज्जिया पर दावा छोड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने विदेशी शांति सेना तैनाती का भी विरोध किया। अगले दौर की वार्ता में यूरोपीय देश भी शामिल होंगे।