सैम पित्रोदा ने की पीएम मोदी की तारीफ, प्रधानमंत्री ने जवाब में दी दिवाली की शुभकामनाएं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें दयालु, स्नेही और मेहनती बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं, हालांकि वे मोदी की विचारधारा से असहमत हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने X पर पित्रोदा और उनके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।