पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो, आकृति ने चीटिंग को लेकर लिखा पोस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने सगाई के कुछ महीनों बाद ही इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। आकृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट लिखा, "मेरे साथ कई बार धोखा हुआ, फिर भी मैंने कभी कुछ नहीं कहा। वह सब कुछ सच है जो आप सोशल मीडिया पर उनके बारे में देखते हैं।"