inshorts

पैदल चल रही महिला को यूपी में थार ने उड़ाया, कैमरे में कैद हुई घटना

गाज़ियाबाद (यूपी) में थार चालक ने सड़क किनारे पैदल चल रही पारुल गुप्ता नामक एक महिला को टक्कर मार दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। टक्कर के बाद महिला हवा में उछलकर कुछ दूर जा गिरी व आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला की तरफ से मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।