सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व 'बिग बॉस ओटीटी 2' के प्रतिभागी रहे पुनीत सुपरस्टार ने महाकुंभ से वायरल हुए 'आईआईटी बाबा' उर्फ अभय सिंह का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में पुनीत 'आईआईटी बाबा' को 'गांजा बेचने वाला' कहते हुए उन्हें पकड़ने की मांग करते दिखे। 'आईआईटी बाबा' बीते दिनों गांजा के साथ पकड़े गए थे।