inshorts

पूनम पांडे के रामलीला में मंदोदरी बनने को लेकर भड़के साधु संत, कहा- यह षड्यंत्र है

दिल्ली के लाल किला मैदान पर 'लव कुश रामलीला' में अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडे द्वारा 'मंदोदरी' का किरदार निभाए जाने के एलान को लेकर अयोध्या के संतों ने नाराज़गी ज़ाहिर की है। संत दिवाकराचार्य जी महाराज ने कहा, "ऐसे लोगों के द्वारा की गई रामलीला को हिंदू समाज देखना स्वीकार नहीं करेगा, यह हिंदू धर्म के खिलाफ षड्यंत्र है।