पूनम पांडे ने 'क्या दूसरी शादी करेंगी?' सवाल का दिया जवाब

ऐक्ट्रेस पूनम पांडे ने 'क्या दूसरी शादी करेंगी?' सवाल पर कहा है कि वह 2 साल से सिंगल हैं और बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, "इस मामले में बदकिस्मत रही हूं। दूसरी शादी के लिए तैयार हूं...लेकिन अभी डर लगता है। मुझे किसी पर विश्वास नहीं होता।" पूनम ने पहले पति सैम बॉम्बे पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।