inshorts

पुनर्मतदान के बाद बंगाल की फाल्टा सीट पर मतगणना के रुझानों में BJP चल रही आगे

पश्चिम बंगाल में टीएमसी का गढ़ मानी जाने वाली फाल्टा विधानसभा सीट पर हो रही मतगणना के रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी देबांग्शु पांडा 99208 मतों से आगे चल रहे है। वहीं, टीएमसी के जहांगीर खान 131559 मतों से पीछे हैं। गौरतलब है, चुनाव आयोग ने फाल्टा में मतदान के दौरान धांधली के आरोपों के बाद पुनर्मतदान का फैसला लिया था।