दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा की बेटियों ने पिता की जीत पर कहा है, "इस बार दिल्लीवालों ने झूठ को जीतने नहीं दिया।" उन्होंने कहा, "जब 11 साल कोई झूठ से सरकार चलाएगा, फुसलाएगा तो उसे फिर से मौका देने की गलती दिल्लीवाले नहीं कर सकते।"