पापा ने BJP में जाने से बेहतर मरना समझा: राहुल से MP में सुसाइड करने वाले कारोबारी का बेटा

सीहोर (मध्य प्रदेश) में पत्नी संग सुसाइड करने वाले कारोबारी मनोज परमार के बेटे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से फोन पर बात की और कहा कि उसके पापा ने बीजेपी में शामिल होने से बेहतर मरना समझा। वहीं, कारोबारी की बेटी ने राहुल से कहा, "मां-बाप का साया उठ गया, उम्मीद है आप एक बार हमारे पास आएंगे।"