पेपर लीक के खिलाफ एक बार सड़क पर उतरे थे धर्मेंद्र प्रधान, खाई थीं लाठियां; अब उसी मुद्दे पर घिरे
रिपोर्ट्स के अनुसार, 1997 में छात्र नेता के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में राज्यस्तरीय प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था। उन्होंने करीब 1,500 छात्रों के साथ भुवनेश्वर स्थित सचिवालय तक रैली निकाली थी। आरएमडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत राउत ने बताया कि पुलिस की लाठीचार्ज में प्रधान घायल हुए थे।