प. बंगाल की सीएम ममता ने 'दुआरे राशन योजना' की लॉन्च, कहा- 10 करोड़ लोगों को होगा लाभ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में 'दुआरे राशन योजना' लॉन्च की और कहा, "यह दुआरे राशन योजना राज्य के 10 करोड़ लोगों की मदद करेगी।" ममता ने सभी राशन डीलरों से कहा, "कुछ लोग अदालत का रुख कर रहे हैं जबकि कुछ इस राह में रोड़े अटका रहे हैं...निश्चित करें कि यह योजना सफल बने।"