प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भबानीपुर की विधायक के तौर पर ली शपथ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उप-चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भबानीपुर की विधायक के तौर पर गुरुवार को शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में 2 अन्य टीएमसी नेताओं, अमीरुल इस्लाम और जाकिर हुसैन ने विधायक पद की शपथ ली। ममता ने 58,000 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से भबानीपुर उप-चुनाव में जीत हासिल की थी।