पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। सिन्हा ने बीजेपी की प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल को हराया। वहीं, बालीगंज (पश्चिम बंगाल) विधानसभा सीट पर हुए विधानसभा उप-चुनाव में टीएमसी के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने 20,228 मतों से जीत दर्ज की है।