पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर मंगलवार रात 3 बम धमाके हुए। हालांकि, इस दौरान अर्जुन सिंह आवास पर नहींं थे। धमाकों को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है, "यह कानून व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। पश्चिम बंगाल पुलिस से इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।"