प. बंगाल विधानसभा में बीजेपी-टीएमसी विधायकों में मारपीट, बीजेपी के 5 विधायक सस्पेंड

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को बीरभूम हिंसा को लेकर टीएमसी और बीजेपी के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी सहित 5 बीजेपी विधायकों को विधानसभा से अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है। वहीं, हाथापाई में टीएमसी विधायक असित मजूमदार को नाक पर चोट लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।