प्यार के चक्कर में नंगे पांव हाजी अली गई थीं फराह खान, कहा- अच्छा हुआ मन्नत पूरी नहीं हुई

कोरियोग्राफर/फिल्ममेकर फराह खान ने 'टू मच विथ काजोल ऐंड ट्विंकल' शो पर बताया है कि एक बार प्यार के चक्कर में वह मन्नत मांगने के लिए नंगे पांव हाजी अली की दरगाह पर गई थीं। फराह ने आगे कहा, "अच्छा हुआ कि हाजी अली ने मेरी नहीं सुनी।" हालांकि, फराह ने अपने पहले प्रेमी का नाम नहीं बताया।