पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
ऐड गुरु पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार में शनिवार को ऐक्टर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और गोल्डी बहल शामिल हुए। अमिताभ बच्चन और अभिषेक मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर मौजूद रहे। वहीं, पीयूष पांडे की बहन व गायिका-ऐक्ट्रेस ईला अरुण और परिवार के सदस्य भावुक नज़र आए। पीयूष पांडे का 70वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।