पूरी कैबिनेट व हाईकमान मेरे साथ: MUDA घोटाले में केस चलने की मंज़ूरी पर कर्नाटक CM
कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा 'मुडा' घोटाला मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पूरी कैबिनेट, पार्टी हाईकमान, सभी विधायक, एमएलसी, लोकसभा-राज्यसभा के सांसद मेरे साथ हैं।" गौरतलब है, सामाजिक कार्यकर्ता ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा साइट आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायत की थी।