'जोश' में शाहरुख खान के को-स्टार रहे अभिनेता शरद कपूर की सेहत और आर्थिक परेशानियों को लेकर उनकी दोस्त हेमा चौधरी ने अपडेट दिया है। बकौल हेमा, उनका इलाज शुरू हो चुका है और उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह मिली है। हेमा ने बताया कि शरद को एक हफ्ते तक फोन से दूर रहने को कहा गया है।