inshorts

प्रिंस और युविका ने अलग होने की अफवाहों के बीच एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर नई अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, प्रिंस और युविका ने अब तक किसी भी अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है, कपल की अक्टूबर 2018 में शादी हुई थी।