राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने पूर्व सांसद प्रिंस राज को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, यश राज को राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि पूर्व अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस अब पार्टी के संरक्षक होंगे। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई बैठक में पार्टी के 5 राज्यों में चुनाव लड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।