प्रीति ज़िंटा ने डीपफेक-AI से बने कंटेंट को हटाने की मांग को लेकर किया बॉम्बे HC का रुख
अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स पर से उनकी एआई-जनित डीपफेक इमेज और एडिटेड सामग्री को हटाने की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। साथ ही उन्होंने अदालत से उनसे जुड़ी अनधिकृत सामग्री को पोस्ट करने पर रोक लगाने की मांग की है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तारीख दी है।