ऐक्ट्रेस व पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति ज़िंटा ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। प्रीति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह मंदिर के अंदर प्रवेश करती दिख रही हैं। इस दौरान प्रीति ने पीले रंग का सूट पहना हुआ था।